Loading Now
×

नालंदा जिला सीनियर लीग 2023-24 का विजेता बना नालंदा क्रिकेट क्लब।

नालंदा : आज दिनांक 19 अक्टूबर 2024 क़ो एकंगरसराय खेल मैदान में नालंदा जिला सीनियर लीग 2023-24 का फाइनल मैच राजपुताना क्रिकेट क्लब बनाम नालंदा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

नालंदा क्रिकेट क्लब नें पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 177 रन बनाये। नालंदा क्रिकेट क्लब की ओर से मुन्ना ने 43, अंकित 38, शेखर 36 और अर्णव ने 27 रन बनाये। राजपुताना क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज सिद्धार्थ ने 3 विकेट, जित्तू तथा नमन गौरव ने दो दो विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलने उतरी राजपुताना क्रिकेट क्लब की 17.2 ओवर में मात्र 99 रन बनाकर ऑल आउट होगयी। राजपुताना क्रिकेट क्लब की ओर से मात्र एक नमन गौरव (कप्तान ) ने संघर्ष किया जो ओपनिंग से अंत तक खेले और नाबाद रहते हुए 66 रन की पारी खेली वही अमृतांशु ने 18 रन बनाये। नालंदा क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य ने 3 और अर्णव तथा सौरव ने दो दो विकेट लिए। बेस्ट परफॉरमर नमन गौरव क़ो दिया गया।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा द्वारा एक नयी शुरआत करते हुए वैसे सभी खिलाड़ियों क़ो प्रमाण पत्र दिया गया जिन खिलाड़ियों ने नालंदा जिला टीम में स्थान बनाया /प्रतिनिधित्व किया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह, अधिवक्ता सह युवा जदयू नेता रिक्की कुमार, दीपक कुमार, बिक्रम सोलंकी, गौतम कुमार, सहनवाज़ खान, संतोष कुमार इत्यादि मौजूद रहे।मैच में निर्णायक की भूमिका सफा रिज़वी तथा मो सब्बीर ने निभाया वहीँ क्षितिज प्रियदर्शी स्कोर के रूप में उगदान दिए।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment