Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में सोनेलाल,तौफ़ीक के शानदार प्रदर्शन से शिवांश सीसी जीता

पश्चिमी चंपारण :जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच शिवांश किक्रेट क्लब नरकटियागंज और परसौनी क्रिकेट क्लब परसौनी के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।

परसौनी क्रिकेट क्लब के कप्तान करनजीत कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया‌ पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवांश क्रिकेट क्लब नरकटियागंज की ओर से सोनेलाल ने 50 और तौसीफ ने 60 रन बनाये दोनो के सधी हुई बल्लेबाजी के मदद से शिवांश क्रिकेट क्लब 215 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई अशोक ने 8 ओवर में 22 रन देकर 4 और अमकेश ने 7.4 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए।

जवाब में उतरी परसौनी क्रिकेट क्लब कि ओर से संतोष ने 75 रन और करनजीत 33 रन बनाए शिवांश क्रिकेट क्लब नरकटियागंज की तरफ गेंदबाजी करते हुए तौसीफ ने 8 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए और सोनीलाल ने 6.1 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए और इस तरह से शिवांश क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 23 रन से जीता।

आज का मैन ऑफ द मैच हरफनमौला खेल के लिए तौसीफ को दिया गया कल का मैच डायनेमिक क्रिकेट क्लब और स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment