Loading Now
×

18वीं सीनियर राज्य स्तरीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप मैं पटना पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में बना चैंपियन

पटना : बिहार सेपक टाकरा संघ के तत्वाधान में नालंदा जिला सेपक टाकरा संघ के द्वारा आयोजित 18वीं बिहार राज्य सीनियर राज्य स्तरीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप का समापन नालंदा जिला के रहूई ब्लॉक ग्राउंड मैं दिनांक 26 एवं 27 अक्टूबर को किया गया।

इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से आए हुए 20 जिलों की पुरुष एवं महिला टीमों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया पुरुष वर्ग में पटना की टीम ने सारण को 2-0 पराजित कर इस प्रतियोगिता में चैंपियन बनाने का गौरव प्राप्त किया एवं महिला वर्ग में पटना ने मुजफ्फरपुर को 2-0 से पराजित करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

इसके पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में पटना ने नवादा को 2-0 से हराया सारण ने गया को 2-1 से हराया महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में पटना ने नवादा को 2-0 से हराया मुजफ्फरपुर ने अरबल को 2-1 से हराया।

फाइनल मैच के उपरांत विजेता उपविजेता टीमो के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि नालंदा जिला सेपक टाकरा संगठन के प्रेसिडेंट डॉक्टर श्री आशुतोष कुमार एवं ऑल बिहार सेपक टाकरा संघ के सचिव विजय कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की नालंदा जिला सेपक टाकरा संगठन के सचिव श्री सनी मल्होत्रा ने बताया कि अब इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से बिहार सीनियर राष्ट्रीय टीम का गठन किया जाएगा जो आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगा धन्यवाद ज्ञापन सेपक टाकरा नालंदा के सचिव सनी मल्होत्रा ने किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अंपायर अरुण कुमार बेगूसराय सेपक टाकरा संघ सचिव विकाश कुमार सेपक टकरा पटना जिला कोच पंकज कुमार, पटना खेलो इंडिया स्माल सेंटर सेपक टाकरा के कोच अजीत कुमार कटिहार जिला सेपक टाकरा सचिव सोनू कुमार खगड़िया जिला सचिव मनोज कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment