Loading Now
×

बिहार राज्य स्कूल (अंडर-13,15 एवं 17 बालक एवं बालिका) शतरंज प्रतियोगिता 27 दिसम्बर से भागलपुर में

पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में आगामी 27 दिसंबर से  29 दिसंबर तक भागलपुर जिला शतरंज संघ द्वारा बिहार राज्य स्कूल (अंडर-13,15 एवं 17 बालक एवं बालिका)शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का आयोजन भागलपुर के ए आर अग्रवाल विद्यालय में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के आधार पर विभिन्न वर्गों से चयनित एक एक खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।  विद्यालय प्रबंधन एवं भागलपुर जिला शतरंज संघ द्वारा खिलाडियों के रहने एवं खाने का  निशुल्क प्रबंध किया गया है  ।

प्रतियोगिता  में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अखिल बिहार शतरंज संघ, अपने जिला शतरंज संघ अथवा मेजबान भागलपुर जिला शतरंज संघ से सम्पर्क कर सकते हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment