Loading Now
×

जहानाबाद जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में अभिनव व रौनक का शतक गुरुकुल स्पोर्ट्स क्लब जीता

जहानाबाद:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग ( सेशन : 2024- 25 जहानाबाद के स्थानीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम में खेले जा रहे जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में  गुरुकुल स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया,

पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 349 रन बना पाई 3विकेट के नुक्सान पे। गुरुकुल क्लब के तरफ से अभिनव अकेला ने बेहतरीन शतकीय  पारी (126)  रन जड़ा, इनके अलावा रौनक रौशन ने भी शतकीय पारी खेला 103 नॉट आउट  अंकित वर्मा ने 45नॉट आउट रनो का योगदान दिया ।लगान क्रिकेट क्लब के तरफ से सचिन ने 2 विकेट और रॉन्की 1  विकेट हासिल किया।

349  रनो का पीछा करने उतरी लगान क्लब ने मात्र 17 ओवरों में 70 रनों पे पूरी टीम सिमट गई लगान क्लब के तरफ सागर यादव 29 रन बाकी खिलाड़ी दहाई अंक भी पार कर नहीं पाई। गुरुकुल के तरफ से अमन गुप्ता4 ने 3 विकेट हासिल किया  प्रिंस , अभिनव अकेला ने 2 विकेट और नकृष्णा कुमार 1 विकेट लिया

अभिनव अकेला को उनके बेहतरीन शतकीय पारी और 2 विकट के प्रदर्शन के लिये जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद ताबिश हुसैन ने मैन ऑफ द मैच दिया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment