Loading Now
×

चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट 6 विकेट से जीता

पटना, 29 नवंबर। स्थानीय श्रीराम खेल मैदान पर चल रहे चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने कुमौदी क्लब को 6 विकेट से हराया।

कुमौदी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 17 ओवर में पांच विकेट पर 98 रन बनाये। रजनीश ने 26, रवि ने 21 रन बनाये। अनुभव ने 13 रन देकर 3 और आयुष ने 34 रन देकर दो विकेट चटकाये।

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 12 ओवर में चार विकेट पर 101 रन बना कर मैच जीत लिया। साहिल ने 23 रन और आयुष झा ने 13 रन बनाये। दिव्यांशु ने 5 रन देकर 2 विकेट चटकाये। अनुभव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment