रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में काका एफसी विजयी
पटना, 4 दिसंबर। रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में काका एफसी ने ऊर्जा टर्फ एफसी को 2-1 से हराया। नाथन आईएसएफसी बनाम करिश्मा दयाल एफए मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।
स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में काका एफसी और ऊर्जा टर्फ एफए के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। पहले हाफ में काका एफसी का जलवा रहा जबकि दूसरे हाफ में ऊर्जा का। पहले हाफ के 22वें मिनट में विक्की कुमार और 28 वें मिनट में रोहन कुमार ने गोल कर काका एफसी को 2-0 से आगे कर दिया। खेल समाप्ति की ओर था। उसके कुछ मिनट पहले अमित कुमार (68वें मिनट) में गोल कर ऊर्जा टर्फ एफए को थोड़ी राहत दी और अंतत: मैच काका एफसी ने 2-1 से जीता।

विजेता टीम के रोहन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के सदस्य राजेश कुमार ने प्रदान किया। मैच के मुख्य रेफरी अमरजीत कुमार थे जबकि सहायक रेफरी में सुनील कुमार, मोहन कुमार थे। चौथे रेफरी की भूमिका में विनोद प्रसाद थे। टर्फ एरिना के अरमान ओझा को पीला कार्ड दिखाया गया।
दूसरा मैच नाथन आईएसएफसी बनाम करिश्मा दयाल एफए के बीच खेला गया। दोनों ओर के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किये पर सफलता हाथ नहीं लगी। पूर्व खिलाड़ी नॉथन आईएसएफसी के गोलकीपर आलोक कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व खिलाड़ी अरुण कुमार सिंह ने प्रदान किया।
5 दिसंबर का मैच
इलेवन स्टार मोकामा बनाम रेनबो एफए
गुलजार बाग एफसी बनाम जूनियर न्यू यारपुर एफसी



Post Comment