आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल में शिवहर जिला क्रिकेट लीग में यंग स्टार जीता
- यंग स्टार क्रिकेट क्लब के अनुज रंजन बल्लेबाजी में 78 रन और गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच
शिवहर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सिनियर डिविजन के चौथे मुकाबले में आज टॉस जीतकर यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले अनुज रंजन ने आज भी 78 रनों की शानदार पारी खेली। ओपनर बल्लेबाज मौसम सिंह ने 36 रन बनाए। यंग स्टार की टीम ने 34.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 192 रन बनाए। द रॉक पैंथर्स की तरफ से बृजमोहन ने 3, अंकित और हर्ष ने 2-2 विकेट लिया ।

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द रॉक पैंथर्स की पूरी टीम 31.2 ओवर में 154 रनों पर ऑल आउट हो गयी । टीम की तरफ से युवराज ने सर्वाधिक 35 रन बनाएं। यंग स्टार के कैप्टन युवराज और प्रिंस ने 3-3 विकेट मिला, वहीं पियुष और अनुज को 2-2 विकेट प्राप्त हुए ।
आज के मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और शत्रुधन कुमार द्वारा की गयी । ऑनलाइन स्कोरिंग पुष्प शेखर एवं अमन द्वारा किया गया तथा फिल्ड प्रभारी के रुप में मो जहांगीर अशरफ मौजूद रहे।
सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल 5 दिसंबर दिन गुरुवार वार को शिवहर जिला क्रिकेट लीग के सिनियर डिवीजन का पांचवां मैच भारती क्रिकेट क्लब और यंग स्टार के बीच सुबह 10 बजे से नवाब हाई स्कूल मैदान में खेला जाएगा। भारती और यंग स्टार अपने ग्रुप के दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे उपर हैं ।
Share News:



Post Comment