Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में एलेवेन स्टार ने रायल टाइगर को 169 रनों से हराया ।

  • रोहित पटेल ने 15 छक्के और 7 चौके की मदद से मात्र 51 गेंदों पर 131 रनों की तूफानी पारी ।
  • बने मैन ऑफ द मैच 
  • रोहित ने लीग स्टेज के लगातार 3 मैच में 1 अर्द्धशतक एवं 2 शतक की मदद से बनाए 298 रन ।
  • एलेवेन स्टार ने रायल टाइगर को 169 रनों से हराया ।

शिवहर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सिनियर डिविजन के 17वें मुकाबले में आज सुबह टॉस जीतकर एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब के कैप्टन रोहित पटेल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।

टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट पर 377 रनों का विशाल स्कोर खङा किया। टीम के कैप्टन और बल्लेबाज रोहित पटेल ने आज लगातार तिसरे मैच में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 15 छक्के और 7 चौके की मदद से 51 गेंदों पर 131 रन ठोक डाले। रोहित के लंबे लंबे छक्कों के सामने नवाब हाई स्कूल का मैदान आज छोटा पङ गया। टीम के लिए विकास(68 रन) और अनीस(59 ) ने महत्वपूर्ण पारियां खेली । रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब के अयान आर्या ने 3, अंश और प्रशांत ने 2-2 विकेट लिया ।

जीत के लिए 378 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर में 9 विकेट पर 208 रन हीं बना सकी। टीम के लिए प्रशांत पांडेय ने 53, अयान आर्या ने 34 और अभि अतुल ने 24 रनों की पारी खेली । एलेवेन स्टार के गेंदबाज हेमंत को 3 विकेट मिला, जबकि अनीश और जहांगीर को 2-2 विकेट मिला ।इस तरह से एलेवेन स्टार ने अपने ग्रुप का तिसरा मैच 169 रनों से जीत लिया और लीग स्टेज के 3 में से तीनों मैच जीत कर प्वाइंट्स टेबल में सबसे पहला स्थान पाया ।

आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलेवेन स्टार के कैप्टन बल्लेबाज रोहित पटेल को दिया गया जिन्होनें पिछले तीन मैच में एक अर्द्धशतक(64 रन) और 2 शतक (103 और 131 रन) सहित कुल 298 रन बनाया है ।

कल जिला क्रिकेट लीग का 18वां मैच एवं ग्रुप सी का अंतिम मैच नटराज क्रिकेट क्लब और पिपराही क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा, दोनों टीम के लिए कल का मैच बेहद खास है । जो टीम जितेगी वह इस ग्रुप सी से क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी ।

आज के मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और कमलेश द्वारा किया गया, जबकि स्कोरिंग पुष्प शेखर एवं अभय द्वारा किया गया ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment