Loading Now
×

मेंस U23 स्टेट ए ट्रॉफी: शतक से चुके आयुष लोहारूका, बिहार ने मैच भी गंवाया।

पटना:  स्पोर्ट्स हब इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मेंस U23 स्टेट ए ट्रॉफी वन डे मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने बिहार से मैच को छिना। मैच में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी शुरुआत से ही इरादा साफ था कि वे एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उनकी बल्लेबाजी में संतुलन और आक्रामकता का समावेश देखने को मिला।

बिहार की गेंदबाजी में पृथ्वी राज, अंकुश और सुमन कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आर्यन राज को 1 विकेट मिला। हालांकि, छत्तीसगढ़ के बल्लेबाजों ने बिहार के गेंदबाजों पर दबाव बनाकर रन बनाते गए, और बिहार टीम के गेंदबाजों की रणनीति असफल रही।

358 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उनके बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे। हालांकि एक छोर से आयुष लोहारूका ने 87 रनों की पारी खेलते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन अन्य किसी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला और बिहार टीम की प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रही। जिसका परिणाम ये हुआ कि पूरी टीम 44.4 ओवर में मात्र 175 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने पूरे मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी। वरुण ने 4 विकेट झटके, जबकि विकल्प तिवारी ने 2 विकेट हासिल किए। गौरव, दीपक, और देव ने भी 1-1 विकेट लेकर बिहार की बल्लेबाजी को चलने ही नहीं दिया और छत्तीसगढ़ ने यह मैच 183 रनों से जीत जित लिया, जबकि बिहार की टीम इस मुकाबले में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी।

बिहार को अपने प्रदर्शन में सुधार कर आगे के मैचों में बेहतर रणनीति और स्थिरता के साथ खेलने की जरूरत है। वहीं, छत्तीसगढ़ की टीम ने यह साबित कर दिया कि वे मजबूत दावेदार हैं और टूर्नामेंट में अन्य टीमों के लिए खतरा बन सकते हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ बिहार की जीत की सराहना की

Next post

सिवान क्रिकेट सीनियर लीग में रॉयल क्रिकेट क्लब ने फरहान क्रिकेट एकेडमी को 70 रन से हराया।

Post Comment