सिवान जिला क्रिकेट सीनियर लीग में स्पोर्ट्स क्लब ने संघमित्रा क्रिकेट एकेडमी को 45 रन से हराया।
सिवान : मौलाना मजहरूल हक जिला क्रिकेट लीग सिवान (सीनियर डिवीजन )का मैरवा में आज 2/1/25 को स्पोर्ट्स क्लब बनाम संघमित्रा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया ।
टॉस स्पोर्ट्स क्लब ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। स्पोर्ट्स क्लब ने 30 ओवर के मैच में 10 विकेट पे 157 रन बनाएं। स्पोर्ट्स क्लब के तरफ़ से सबसे ज्यादा यश सिंह 28 रन और प्रिंस ने 22 रन बनाएं। संघमित्रा एकेडमी के तरफ से आर्यन और आदित्या ने 2 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी संघमित्रा एकेडमी ने 29 ओवर में 112 रन बना कर ऑल आउट हो गई । संघमित्रा एकेडमी के सुशील ने 42 रन बनाए । स्पोर्टस के तरफ से यश ने 4 विकेट और प्रिंस ने 3 विकेट झटके। स्पोर्ट्स के खिलाड़ी यश सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।निर्णायक के भूमिका में सिवान संघ के अंपायर चंदन और रवि थे। कल का मैच सनशाइन क्रिकेट क्लब बनाम बसंतपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
Share News:



Post Comment