Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में साहुगढ़ क्रिकेट क्लब ने अजहर एलेवन क्रिकेट क्लब को 5 रनों से हरा दिया।

मधेपुरा : आज दसवां लीग मैच साहुगढ क्रिकेट क्लब और अजहर एलेवन क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें साहुगढ़ क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साहुगढ़ की टीम ने 25 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 189 रन बनाए , साहुगढ़ क्रिकेट क्लब की ओर से एहसान अंसारी 37 रन और अंकित 27 रन,विराज 34 रन ,सत्यम 33 रन बनाए। अजहर एलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से अननस 2 विकेट, फाहरन 2 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी अजहर एलेवन क्रिकेट क्लब की टीम ने 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 127 रन ही बना पाया , अजहर एलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से अक्षत ने 30 रन और अननस ने 21 रनों,अब्दुल्ला 22 रन का योगदान दिया , साहुगढ़ क्रिकेट क्लब की ओर से एहसान ने 3 विकेट लिए ।

इस तरह से साहुगढ़ क्रिकेट क्लब की टीम ने 63 रन से इस मैच को जीता।

आज का निर्णायक भूमिका में अमरनाथ पोद्दार और मनोज गुप्ता थे,स्कोर के रूप में विसनाथ थे।सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि कल का मैच मधेपुरा क्रिकेट क्लब बनाम यूथ चलेर्न्स क्रिकेट क्लब कटैया के बीच खेला जाएगा।

मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप,पूर्व संयुक्त सचिव संजीव कुमार बंटू,कोषाध्यक्ष गौरीशंकर टुनटुन,पूर्व सचिव अमित कुमार आनद, एवं सभी खिलाड़ीगण मौजूद थे।

Post Comment