Loading Now
×

बासवान पार्क क्रिकेट एकेडमी के युवराज के नाबाद शतक से हारा स्किल सीए।

पटना : श्री शिवप्रसाद सिंह मेमोरीयल क्रिकेट टूर्नामेंट में बसवान पार्क क्रिकेट एकेडमी के ओपनर बैटर युवराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुई नाबाद शतक (105 रन) जड़ा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बासवान पार्क क्रिकेट एकेडमी की टीम के शुरआत अच्छी नहीं रही लेकिन उसके बाद युवराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुई टीम को मजबूत स्तिथि में पहुँचाया और टी -20 में शतक जड़ा।

टीम के लिए युवराज के नाबाद शतक 105*(71) रन और अंकित 25(21) रन और बालाजी 18*(17) रन नाबाद बनाए और टीम का स्कोर 20ओवर में 3 विकेट खोकर 178 रन। गेंदबाजी में आयुष 2 व किशन को 1 विकेट मिला।

जबाब में उतरी स्किल क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ़ 91 रन ही बना सकी, टीम के लिए यश ने सबसे अधिक 31 रन बनाया। गेंदबाजी में दीपक, अर्णव, बालाजी और ओम प्रकाश को 2-2 विकेट मिला।

इस तरह इस मुकाबले को बासवान पार्क क्रिकेट एकेडमी इस मुकाबले को 87 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच शतक के लिए युवराज को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment