Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में जेपी सी सी क्रिकेट क्लब ने अजहर इलेवन क्रिकेट क्लब को 53 रन से हराया।

मधेपुरा : आज 14वा लीग मैच जेपीसिसी क्रिकेट क्लब और अजहर इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें जेपी सीसी क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेपी सी सी की टीम ने 25 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 206 रन बनाए , जेपी सी सी क्रिकेट क्लब की ओर से नीरज 80 रन और आलोक कुमार 35 रन,भावेश 32 रन बनाए।अजहर इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से आजम 2 विकेट, फरहान 2 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी अजहर इलेवन क्रिकेट क्लब की टीम ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 154 रन ही बना पाई ,अजहर इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से बांटी ने 57 रन और दिलखुश ने 24 रन,आजम 17 रन का योगदान दिया , जेपी सी सी क्रिकेट क्लब की ओर से भवेश 3 विकेट ,चुन्नू 2 विकेट लिए ।इस तरह से जेपी सी सी क्रिकेट क्लब की टीम ने 53 रन से इस मैच को जीता।

आज का निर्णायक भूमिका में अमरनाथ पोद्दार और मनोज गुप्ता थे,स्कोर के रूप में विसनाथ थे।सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि कल का मैच बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी क्रिकेट क्लब बनाम यूथ चलेंजस क्रिकेट क्लब कटेया के बीच खेला जाएगा।

मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप,पूर्व संयुक्त सचिव संजीव कुमार बंटू,कोषाध्यक्ष गौरीशंकर टुनटुन,पूर्व सचिव अमित कुमार आनद, आलोक कुमार एवं सभी खिलाड़ीगण मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment