Loading Now
×

राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी 3 विकेट से जीती

मोतिहारी : राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने रेनबो क्रिकेट क्लब को हराया।। मुख्य अतिथि राजा सर्राफ द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी के कोषाध्यक्ष और चोला फाइनेंस के एरिया मैनेजर विशाल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की।।

आज का मैच पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी और रेनबो क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।। रेनबो क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌, रेनबो क्रिकेट क्लब की ओर अमरेज 25रन,विकेट18 रन बनाए और पूरी टीम 20 ओवर में 101/08 रनों का स्कोर बना पाई।पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से शोएब 2 विकेट,अनुराज 2 और अंकित ने 2 विकेट लिए।।

जवाब में उतरी पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से अंकित खरवार 28* रन,बेलाल ने 17 रनों का योगदान किया।
पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने 19 ओवर में 105/7 रन बनाकर 3 विकेट से जीत हासिल की।।मैच के निर्णायक की भूमिका में राजवीर और दीपक ने मुख्य भूमिका अदा की।।आज का मैन ऑफ द मैच अंकित खरवार को दिया गया।।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में जेपी सी सी क्रिकेट क्लब ने अजहर इलेवन क्रिकेट क्लब को 53 रन से हराया।

Next post

भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू एवं जूनियर डिवीजन में Y.m.c.c विजयी

Post Comment