Loading Now
×

भोजपुर जिला सीनियर क्रिकेट लीग मे C.a.b.ने लिटिल चैंप को 39 रनों से हराया

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में आज महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर कब बनाम लिटिल चैंप के बीच मुकाबला प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए C.a.b की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए ।C.a.b की तरफ से धीरज ने 31 रन, सुशील ने 33 रन, अर्चित कश्यप ने 28 रन और विद्यासागर ने 27 रनों का योगदान किया ।अतिरिक्त रनों की संख्या 28 रही। लिटिल चैंप की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरभ, मोहित केसरी और तेजस को दो-दो विकेट मिला। नित्यम को एक विकेट मिला।

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिटिल चैंप की पूरी टीम 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी ।लिटिल चैंप की तरफ से अवनीश ने सर्वाधिक 26 रन, विवेक ने 23 रन, आरुष ने 15 रन ,करण ने 14 रन और सौरव ने 14 रनों का योगदान किया। C.a.b की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने सर्वाधिक तीन विकेट, अर्चित कश्यप एवं रितिक ने दो-दो विकेट तथा धीरज ने एक विकेट लिया ।

इस प्रकार C.a.b. ने यह मैच 39 रनों से जीत लिया। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच ऑल राउंड प्रदर्शन करने वाले अर्चित कश्यप को जिला पैनल के अंपायर द्वारा दिया गया ।आज के मैच के निर्णायक नवीन एवं ओमप्रकाश थे ,स्कोरिंग राजीव ने की । मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, सीनियर खिलाड़ी एवं विभिन्न क्लबो के सचिव ,लीग कन्वेनर आकाश कुमार ,कुमार विजय, सीनियर खिलाड़ी राकेश कुमार मुन्ना, राकेश सिंह उपस्थित थे।

कल का मैच सीनियर डिवीजन में जेबीसी बनाम एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब के बीच महाराजा कॉलेज के मैदान पर एवं जूनियर डिवीजन में न्यू कर्मन टोला बनाम U.C.C.green के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट मे सुप्रीम स्पार्टन ने केबीएस सीए को 5 विकेट से हराया।

Next post

रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में पटना एकेडमी एफसी और टर्फ एरिना एफसी विजयी

Post Comment