Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में बबलू 11 क्रिकेट क्लब की धमाकेदार जीत,99 रनों से गायत्री सीसी को हराया

  • जिला क्रिकेट लीग में बबलू 11 क्रिकेट क्लब की धमाकेदार जीत ।
  • चंदन चक्रवर्ती हुए मैन ऑफ द मैच।

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग के एक अहम मुकाबले में बबलू 11 क्रिकेट क्लब ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 99 रनों के बड़े अंतर से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया ।

आज स्थानीय पुलिस लाइन के खेल मैदान में बबलू 11 क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में सभी विकेट होकर 177 रन बनाएं जिसमें बबलू 11 क्रिकेट क्लब के तरफ से सौरभ संकल्प ने 33 कृष्णकांत ने 30 साहिल ने 25 मिट्ठू ने 15 दिव्य प्रकाश ने 12 राहुल ने 11 एवं चंदन ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाएं ।गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से अमर ने चार रितिक ने तीन कुणाल ने दो एवं रंजन ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में गायत्री क्रिकेट क्लब 16.3 ओवर में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें मनीष ने सर्वाधिक 22 रन अपनी टीम के लिए बनाएं इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और अंततः पूरी टीम 78 रन पर ऑल आउट हो गई।बबलू 11 क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए चंदन चक्रवर्ती ने शानदार चार विकेट झटके वहीं दिव्य प्रकाश ने दो विक्रांत ने दो एवं अनु ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच बबलू 11 क्रिकेट क्लब के चंदन चक्रवर्ती को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया। आज के अंपायर रवि कुमार एवं सचिन कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में उज्जवल मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

ईस्ट जोन क्रिकेट टूनामेंट में कुमुद रंजन के पंच से नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने प्रिंस पैंथर्स को हराया

Next post

unhyed sports cup का शानदार आगाज आज से,उद्धघाटन मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट अकादमी जीती

Post Comment