Loading Now
×

सीए अनुज कुमार मैत्री कप मे खगड़िया ने बेगूसराय को 1 रन से हराया

खगड़िया : सीए अनुज कुमार मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आज टूर्नामेंट का दूसरा सेमिफाइल बेगूसराय टीम बनाम बेगूसराय टीम के बीच खेला गया।

कृषि बाजार समिति के खेल मैदान में आज के सेमिफाइल मैच का उद्धाटनकर्ता ए. फिजिक्स के निर्देशक आलोक कुमार और आर. पी.एफ. इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार जी के कर कमलों के द्वारा उद्धाटन किये गया । 

आज का मैच खगड़िया टीम बनाम बेगूसराय टीम के बीच खेला गया । खगड़िया टीम के कप्तान सूरज कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खगड़िया टीम पहले बल्लेबाजी करते हुये 18.4 ओवर में सभी खोकर 118 रनों का लक्ष्य दिया।

बेगूसराय टीम लक्ष्य का पीछा उतरी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 116 रन ही बन सकी। *इस प्रकार खगड़िया टीम ने 1 रनों से जीत हासिल की।* आज के *मैन ऑफ द मैच खगड़िया टीम के गोलू राज* रहे। माँ सुशीला ब्यूटी पार्लर, गौशाल रोड सन्हौली की ओर से 1100रू नगद पुरूस्कार ए.फिजिक्स के निर्देशक आलोक कुमार जी के द्वारा दिये गये।

खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुये अमन कुमार ने 23 गेंदों पर 29 रन बनाये एवं कप्तान सुरज ने 22 गेंदों में 19 रनों का योगदान दिये और सुदर्शन ने 19 गेंदों पर 17 रनों का योगदान दिये । बेगूसराय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुये जीतू ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिये एवं सुमन गिल ने 3.4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिये एवं आलोक ने 4 ओवर 28 रन देकर 2 विकेट लिये और गोलू राज ने 4 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट लिये।

बेगूसराय टीम की ओर बल्लेबाजी करते हुये सोनू मिश्रा ने नाबाद 27 गेंद पर 40 रनों योगदान दिये एवं गोलू राजपूत ने 18 गेंदों पर 15 का योगदान दिये एवं रोशन ने 14 गेंदों 16 रनों का योगदान दिये और रोशन ने 18 गेंदों पर 15 रनों का योगदान दिये। खगड़िया टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुये गोलू राज ने 4 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट लिये एवं अजय ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिये एवं अमन ने 4 ओवर में 18 देकर 1 विकेट लिये और मनोज ने 4 ओवर में 18 देकर 1 विकेट लिये ।

आज के निर्णायक बिनोद झा और मनोहर कुमार थे। स्कोरर- वैभव विशाल एवं सावन, और अभिजीत अंनन्द

उद्घोषक- सुमित कुमार, बाबा, मानवेंद्र, रवि कुमार, प्रेम कुमार, और रोहित सिन्हा।

मुख्य अतिथि आलोक कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार सिंह, जितेंद्र, दीपक सेंगर, किशन कश्यप, अजय, रोहन, शशिकांत, दीपक, मोनल, विकास, अमन, सोनू अंकुर, जयकान्त, नमनदीप सेंगर और अन्य लोग हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

कल का मैत्री मैच डाॅक्टर खगड़िया बनाम सन्हौली भेटनर खगड़िया के बीच खेला जायेगा सुबह 11:00 बजे से। और 26 जनवरी को फाइनल मैच खगड़िया बनाम सोनपुर रेलवे टीम के बीच खेला जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment