Loading Now
×

बक्सर जिला क्रिकेट लीग में वीर एकलव्य क्रिकेट क्लब जीता

बक्सर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा सत्र-2024-25 के लिए पंजीकृत, सीनियर डिवीजन के टीमों के बीच आई.टी.आई. बक्सर के मैदान में आयोजित, 20-20 ओवरों के नॉक-आउट प्रतियोगिता के अंतर्गत, आज खेले गए प्रथम मैच में वीर एकलव्य क्रिकेट क्लब ने फेमस क्रिकेट क्लब, डुमरांव को 61 रन से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर एकलव्य क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें ओपनर बल्लेबाज अमितोष ठाकुर ने 8 चौके और 2 छक्के की सहायता से 74 रन और शाहिद खान ने 2 चौके और 7 छक्के के की मदद से 66 रन का योगदान किया। फेमस क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सौरभ कुमार ने 37 रन पर 4 विकेट प्राप्त किया।

194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फेमस क्रिकेट क्लब, डुमरांव की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 132 रन हीं बना सकी। डुमरांव के बल्लेबाज शशांक ने 3 चौके और 4 छक्के की सहायता से 50 रन का स्कोर खड़ा किया। वीर एकलव्य क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सचिन ने 3 विकेट और आतिश तथा मृत्युंजय ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में आज खेले गए दूसरे मैच में यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने वीर कुंवर सिंह क्रिकेट क्लब को 40 रन से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20ओवर में 5 विकेट की क्षति पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज चंदन पॉल ने आतिशी पारी खेलते हुए मात्र 28 गेंद में 9 छक्के और 2 चौके के सहायता से 75 रन का स्कोर किया। जबकि अन्य बल्लेबाज मनोज ने 37, आदित्य 19 और रोहित ने 15 रन का योगदान किया। वीर कुंवर सिंह क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सुमित और प्रकाश ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वीर कुंवर सिंह क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन हीं बना सकी। और वह यह मैच 40 रन से हार गई। वीर कुंवर सिंह क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज प्रकाश ने 4 चौके और 1 छक्का की सहायता से 44 रन तथा रवि ने 32, सुमित 25, और ब्रजेश यादव ने नाबाद 18 रन का स्कोर किया। जबकि यंग स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अरुण में मात्र 7 रन देकर 5 विकेट प्राप्त किया इसके अलावा रमाकांत ने दो विकेट लिया*

आज के मैच में बिहार स्टेट पैनल के अंपायर राजीव कमल मिश्रा एवं स्थानीय अंपायर धर्मेंद्र कुमार पांडे ने अंपायरिंग किया और स्कोरिंग का शशि भूषण सिंह ने किया।

प्रतियोगिता के अगले राउंड में कल 1 फरवरी का प्रथम मैच वीर एकलव्य क्रिकेट क्लब और बक्सर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा जबकि प्रतियोगिता का दूसरा मैच बाबा बरमेश्वर नाथ जन सेवा क्रिकेट क्लब और यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Post Comment