Loading Now
×

सी.के. नायडू ट्रॉफी: बिहार बनाम झारखंड मुकाबले में बिहार की सधी हुई शुरुआत

पटना, 1 फरवरी 2025: सी.के. नायडू ट्रॉफी अंडर-23 टूर्नामेंट के अंतर्गत बिहार और झारखंड के बीच मुकाबला JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने अपनी पहली पारी में 74.5 ओवर में 197 रन बनाए, जबकि ज़वाब में खेलने उतरी झारखंड की टीम ने 15 ओवर में बिना किसी विकेट के 49 रन बना लिया है।

बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी में आकाश राज ने 59 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि दीपक ने 37 रन बनाए। इनके अलावा शशांक उपाध्याय ने 31, मनीष कुमार ने 27 और सुमन कुमार ने 12 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में बिहार की ओर से सूरज कश्यप 7 ओवर, आकाश राज 4 ओवर, सुमन कुमार 3 ओवर और रोहित 1 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।  झारखंड की ओर से शिखर मोहन 23 और आर्यन हूडा 24 रन बनाकर नाबाद हैं।  झारखंड के गेंदबाजों में अभिषेक ने 4 विकेट झटके, जबकि साहिल राज और ओम सिंह ने 2-2 विकेट लिए और शुभम शर्मा को 1 विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment