Loading Now
×

कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग के उद्धघाटन मुकाबले में कुदरा सी सी जीता

कैमूर : जिला सीनियर क्रिकेट लीग का पहला मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कुदरा सी.सी.और रायल सी.सी के बीच खेला गया।जिसमें कुदरा सी सी ने रायल सी सी को एकतरफा मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया।

सुबह  कुदरा सी. सी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी  करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए रायल सी.सी  ने 34.2 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान 169 रन बनाई जिसमें सत्यम ने बेहतरीन 52 रन, करन ने 31 रन और अभिजीत ने 15 रनों  की पारी खेली । गेंदबाजी में कुदरा सी सी की ओर से राजु ने 3 विकेट, अभिषेक व चिंटु ने 2-2 विकेट और प्रशांत ने 1 विकेट  हासिल किया।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुदरा सी सी ने 24.3ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया जिसमें पवन कुमार ने शानदार 53 नाबाद रन,रामानंद कुमार ने 31 रन और राजू ने नाबाद 28 रन बनाए। रायल सी.सी. की ओर से गेंदबाजी में प्रियम चौबे ने 3 दिवाकर पाण्डेय ने 1विकेट अपने नाम किया, राजू शर्मा को उनके बेहतरीन आलराउंड प्रदर्शन 3 विकेट और 28 रन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह ने प्रदान किया ।

मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अनुभव सिंह तथा स्कोरिंग आर्यन पटेल ने किया।रविवार को स्टार सी सी का मुकाबला कुदरा सी सी से होगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment