जहानाबाद सीनियर जिला क्रिकेट लीग में धीरज के नाबाद अर्धशतक से श्रीराम सीसी जीता
जहानाबाद : सीनियर डिस्ट्रिक क्रिकेट लीग में आज का दूसरा मैच श्रीराम क्रिकेट क्लब और त्रिशुल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
श्रीराम क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 26.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन बनाए। जिसमें ने धीरज ने 80 रन, नॉट आउट रहे ऋषभ रंजन ने 19 रन त्रिशूल क्लब की ओर से आलोक रंजन ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट और राज कमल ने 5.3 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में रोमांचक मुकाबले में त्रिशूल क्लब की टीम 150 रनों पे सारी टीम आउट हो गई त्रिशूल क्लब की ओर से ने सर्वाधिक स्कोर कान्हा जी 63 रन, राज कमल ने 43 रन बनाए।श्री राम क्लब की ओर से आदित्य, रौशन ,ऋषभ रंजन ये सबों ने दो ,दो विकेट लिए और प्रिंस और आयुष ने एक एक विकेट लिए धीरज को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया।
कल का मैच साईं क्रिकेट क्लब बनाम अमन क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा…..



Post Comment