Loading Now
×

जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में ऋषभ के नाबाद 98 रन से श्रीराम क्रिकेट क्लब जीता

जहानाबाद:  सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आज श्री राम क्रिकेट क्लब और जायका क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें श्रीराम क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में ऋषभ रंजन के नाबाद 98 रन , दिशांत मिश्रा के धमाकेदार 25 गेंदों में 58 रन और आलोक राज के 31 रन से 4 विकेट पे 285 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में जायका क्रिकेट क्लब की टीम आलोक राज के धारदार गेंदबाजी के आगे मात्र 164 रन बना सकी।जायका क्रिकेट क्लब की ओर से रोहित यादव ने 41 रन और हर्ष रंजन शर्मा ने 30 रन बनाए।

गेंदबाजी में श्रीराम क्रिकेट क्लब की ओर से आलोक राज ने 4 विकेट और प्रिंस यादव ने भी 2 विकेट प्राप्त किए और इस तरीके से श्रीराम क्रिकेट क्लब ने मैच को आसानी से 121 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया।आज के मैच में हरफनौला खेल के लिए आलोक राज को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment