Loading Now
×

सहरसा जिला अंडर -23 ट्रायल मैच : टीम रेड ने टीम ग्रीन को 44 रनों से पराजित किया

सहरसा : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा बेगूसराय में आयोजित किए जाने वाले बीसीए मेंस सीनीयर वन डे ट्राफी एवं बीसीए मेंस U -23 वन डे ट्रॉफी के लिए जिला क्रिकेट टीम के गठन हेतु सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान मे सफेद बाल एवं रंगीन ड्रेस में सुपर लीग मैच का आयोजन किया गया जिसमें आज का मैच टीम ग्रीन एवं टीम रेड के बीच खेला गया।

जिसमें टीम रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर नीतीश के 74 रन (54 बाल ),सत्यम के 30 रन (28 बॉल),प्रिंस के 27 रन (48 बाल),मो आफताब के 22 रन(18 बाॅल) की सहायता से 282 रन बनाए जिसके जवाब में टीम ग्रीन ने 37•3 ओवर में सभी विकेट खोकर श्रवण के 47 रन (36 बाल),अंकित के 43 रन (43 बाल),सुरज के 24 रन (25 बाल) की सहायता से 238 रन ही बना सकी। इस प्रकार टीम रेड ने टीम ग्रीन को 44 रनों से पराजित किया।

टीम रेड की ओर से साहिल ने 8 ओवर में 3 मेडेन 24 रन देकर 3 विकेट, प्रिंस ने 2•3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट,अंशु ने 8 ओवर में 1 मेडेन 44 रन देकर 2 विकेट,कृष्ण मोहन, राहुल, प्रिंस ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। जबकि टीम ग्रीन की ओर से सचिन ने 7 ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट,इरफान ने 6 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट, आयुष ने 7 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट एवं ऋषिकेश तथा सुरज ने 1-1 विकेट प्राप्त किया । आज के मैच के निर्णायक मनोहर कुमार एवं उमंग कुमार थे।

आज के मैच में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार,नसीम आलम,शशि भूषण एवं अन्य उपस्थित थे।

Post Comment