वीनू मकाण्ड अंडर-19 में बिहार की पहली हार,जम्मू कश्मीर ने 6 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
पटना::बिहार अंडर-19 टीम की पहली हार आज जम्मू कश्मीर से झेलनी पड़ी,हालांकि इससे पहले बिहार की टीम ने वीनू मकाण्ड अंडर-19 में शानदर शुरुआत करते हुए लगातार दो मैच जीती थी।
आज के मैच में बिहार ने टॉस जीता और पहले बैटिंग चुनी, हालांकि आज की शुरूआत अच्छी नही रही दोनों ओपनर ने कुछ खास नही किया जिससे बिहार सिर्फ 42.3 ओवर में 155 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी, जिसमे पीयूष कुमार सिंह 17 रन,आकाश 18,प्रकाश 26 और सूरज राठौर 28 रन बनाए,
जम्मू कश्मीर की ओर से गोविंद शर्मा ने 4 विकेट,मरतुवां और बशीर को 2-2 तथा साजिद को 1 विकेट मिला, इस छोटे लक्ष्य को जम्मू कश्मीर ने 4 विकेट खो कर हाशिल कर लिया जिमसें कन्हिया ने नाबाद अर्दश्तक 68 रन तथा यवीर हशन ने नाबाद 42 रन बनाए।
बिहार के ओर से गेंदबाजी मे सूरज राठौर,सूरज कश्यप और प्रकाश को 1-1 विकेट मिला।।
Share News:



Post Comment