सागर के नेतृत्व में सहरसा अंडर, -23 की टीम बेगूसराय रवाना
सहरसा : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा बेगूसराय में आयोजित बीसीए मेंस U-23 वन डे ट्रॉफी के लिए कप्तान सागर के नेतृत्व में सहरसा की टीम आज रवाना हुई।रंगीन ड्रेस और उजले बाॅल में खेले जाने वाले बिहार क्रिकेट संघ के इस टूर्नामेंट में सहरसा को सेन्ट्रल जोन मे रखा गया है।
सेन्ट्रल जोन में सहरसा के अलावा बेगूसराय, समस्तीपुर, खगङिया एवं सुपौल जिले की टीम है।सहरसा का पहला मैच 18 मार्च को सुपौल से, दुसरा मैच 19 मार्च को खगङिया से,तीसरा मैच 25 मार्च को समस्तीपुर से एव॔ चौथा मैच 26 मार्च को बेगूसराय से होगा।

टीम इस प्रकार है-
सागर कुमार (कप्तान), अनिकेत कुमार ,मो साहिल राज, सत्यम कुमार, साकीब हुसैन,लव कुमार, पुरूस्कर कुमार झा,अभिषेक कुमार झा, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष राज, अंकित राज, इरफान अली,सचिन कुमार,रिषीकेश कुमार, प्रणव चौहान, नितीश कुमार सिंह, एवं टीम मेनेजर सह कोच रमेश कुमार हैं।
सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार,बिश्वनाथ कुमार,प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर मो असगर इमाम, नसीम आलम, शशिभूषण इत्यादि ने जिला क्रिकेट टीम के खिलाङियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी मैच जीतने की शुभकामनाए दी।



Post Comment