Loading Now
×

Chuhari Promising U-16 Cricket Tournament का भव्य आगाज,शिवांश क्रिकेट अकादमी जीता

बेतिया : Arjuna Cricket academy के द्वाराआयोजित Chuhari Promising Under-16 Cricket Tournament का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृष्णा सा, डॉ. उपेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, इम्तियाज अहमद, फज़ल शाह और आदित्य सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

पहला मुकाबला: रोमांचक जीत दर्ज की शिवांश क्रिकेट अकादमी ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी और शिवांश क्रिकेट अकादमी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शिवांश क्रिकेट अकादमी ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में शिवांश के लकी कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला: यंग 11 अकादमी की दमदार जीत

दिन के दूसरे मुकाबले में यंग 11 अकादमी और नेहरू क्रिकेट अकादमी आमने-सामने थीं। इस मैच में यंग 11 अकादमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। साहिल आलम ने 50 रन बनाए, जबकि सत्यम कुमार ने 49 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी लिए, जिससे उनकी टीम को महत्वपूर्ण जीत मिली। सत्यम के इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

युवा क्रिकेटरों को मंच देने की पहल

टूर्नामेंट के आयोजकों का कहना है कि इस तरह के प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजकों की सराहना की। टूर्नामेंट का अगला चरण और भी रोमांचक होने की उम्मीद है

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment