Loading Now
×

श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट में सीतामढ़ी ने मुजफ्फरपुर को हराया

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सौजन्य से चल रही श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में सीतामढ़ी की टीम ने मुजफ्फरपुर को 5विकेट से हराया।  जानकी स्टेडियम में खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर टीम ने 48,2 ओवर में ऑल आउट होके 159रन बनाया अयान जाकी ने 51रन, बबलू 31और प्रेम ने 29 रन बनाया सीतामढ़ी टीम के गेंदबाज तात्या नंदन 4विकेट और साकिब अकरम ने 4विकेट लिया। जबाब में बल्लेबाजी करते हुए सीतामढ़ी की टीम 38.2ओवर में5 विकेट खोकर 170रन बना मैच जीत लिया।

तात्या नंदन 52रन, अंकित वर्मा ने 44और अमृत ने 25रन बनाया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीतामढ़ी टीम के तात्या नंदन को दिया गया। मैच के अम्पायर वेद प्रकाश व तैयव हुसैन, स्कोरर रोहित कुमार व नीरज कुमार थे l सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 12 मई को मुजफ्फरपुर बनाम मधुबनी के बीच मैच होगा।

मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे श्री श्याम किशोर जी ने बताया की जानकी स्टेडियम के टर्फ विकेट पर इस सत्र का 100वा मैच दिनांक 15 मई खेला जाना है इस अवसर परसीतामढ़ी के माननीय सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर जी ने उस दिन शतक मारने वाले खिलाड़ी को दस हजार का नगद पुरस्कार अपने निजी कोष से देने की घोषणा की है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

सुशील कुमार मोदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में बीपीसीए और सिग्मा क्रिकेट एकेडमी विजयी 

Next post

श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता मे मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को 2 विकेट से हराया

Post Comment