सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट: स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी विजयी
पटना : स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर चल रहे सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने कनौजिया क्रिकेट एकेडमी को 5विकेट से हरा दिया।

इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जितने के बाद पहले खेलने उतरी कनौजिया क्रिकेट एकेडमी की टीम सिर्फ 88/10(8.4) के स्कोर पर सिमट गई। टीम के बल्लेबाज आकाश व आशिक ने 13-13रन की पारी खेली।स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के गेंदबाज विवेक व राजेश को 3-3 विकेट मिले।जवाब में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने मैन ऑफ द मैच मणिकांत के 48*रन व गोपी के 14रन की पारी के बदौलत 89/5(12.1) का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।कनौजिया क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अंकुर व गौरव ने 2-2 विकेट लिया।मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व तैयब हुसैन ने निभाया वही स्कोरर व कमेंटेटर की भूमिका में क्रमशःइब्राहीम लोधी व आकाश कुमार रहे।वही न्यू स्टार क्रिकेट क्लब व जूलियन क्रिकेट क्लब के बीच चल रहे दूसरे मुकाबले का नतीजा देर शाम तक आने की उम्मीद हैं।




Post Comment