Loading Now
×

विनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए बिहार अंडर-19 टीम हुई रवाना,

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा चयनित बिहार राज्य की अंडर-19 टीम आज विनू मांकड़ ट्रॉफी 2025-26 में भाग लेने के लिए पुडुचेरी रवाना हुई। यह प्रतियोगिता बीसीसीआई के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें बिहार टीम अपने शुरुआती दो मुकाबले खेलेगी।

बीसीए के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेल प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। टीम की अगुवाई समस्तीपुर के एम.डी. आलम करेंगे, जबकि अरवल के दीपेश कुमार गुप्ता उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

टीम को पाण्डुचेरी में 9 अक्टूबर को बंगाल, 11 अक्टूबर को हरियाणा, 13 अक्टूबर को केरल, 15 अक्टूबर को सौराष्ट्र और 17 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। इन सभी मुकाबलों में बिहार की टीम अपनी रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन करके मजबूत स्थिति बनाने की कोशिश करेगी।

इस टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिनमें भागलपुर के आर्यन कुमार सिंह, औरंगाबाद के हर्ष गिरी, भोजपुर के अमर कुमार, वैशाली के अंकित कुमार, पटना के यश प्रताप यादव, जमुई के मोहम्मद तौफीक, नालंदा के आदर्श राज, गोपालगंज के रिंकू तिवारी, वैशाली के वैभव मिश्रा, भागलपुर के अरव अरव, गोपालगंज के आकाशु राज, गया के प्रीतम राज तथा पटना के सत्याम कुमार जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं।

टीम के साथ कोच के रूप में केशव कुमार, सहायक कोच राजेश कुमार दुबे, फिजियोथेरेपिस्ट शहबाज आलम खान तथा स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग कोच अभिषेक आनंद रहेंगे। मैनेजर की जिम्मेदारी बीसीए द्वारा नामित अधिकारी निभाएंगे।

सादर,
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन
पटना, बिहार

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment