Loading Now
×

बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी पटना के तीन खिलाड़ियों का चयन बिहार U-19 टीम में.

पटना : बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के लिए गर्व का विषय है कि अकैडमी के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों — यश प्रताप (पटना), प्रखर ग्यान (पटना) और आदर्श राज (नालंदा) का चयन बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आयोजित वीनू मांकड़ अंडर-19 ट्रॉफी के लिए बिहार अंडर-19 टीम में हुआ है।

यह उपलब्धि इन खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है, साथ ही बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के प्रशिक्षण प्रणाली की सफलता को भी दर्शाती है।

अकैडमी के हेड कोच श्री रंजीत भट्टाचार्य, जूनियर कोच श्री अजीत सिंह, तथा समस्त प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने यश, प्रखर और आदर्श को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया है कि यह तीनों खिलाड़ी बिहार टीम का नाम रोशन करेंगे और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment