Loading Now
×

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन में तपेन्दू कॉलेज दानापुर ने आरपीएस कॉलेज मोकामा हराया

  • तपेन्दू कॉलेज ने आरपीएस कॉलेज को हराया

Patna: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से जगत नारायण लाल कॉलेज खगौल,पटना में शुरू हुआ। प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में तपेन्दू कॉलेज दानापुर ने आरपीएस कॉलेज मोकामा को 35-22,35-24 से पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया।

तपेन्दू कॉलेज की ओर से राहुल,कुन्दन,प्रशांत,मोनू ने एवं आरपीएस कॉलेज की ओर से अनुराग,रोहित ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। इस इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट में ए.एन.कॉलेज पटना,बीएलपी कॉलेज मसौढ़ी,तपेन्दू इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन दानापुर,एएनएस कॉलेज बाढ़ के खिलाड़ी भाग ले रहें हैं।

इससे पूर्व दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन जगत नारायण लाल कॉलेज खगौल के प्रभारी प्राचार्य प्रो.(डॉ.) निखिल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. गिरीजेश नन्दन कुमार,डॉ.सरवर ईमाम, क्रीड़ा कमेटी सदस्य डॉ.राज नारायण सिंह,श्रीकांत कुमार,तकनीकी पदाधकारी-सह-चयनकर्ता दीपक सिंह कश्यप,श्रीमोद पाठक,सतीश कुमार,अशोक कुमार, समाजसेवी मुकेश कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment