Loading Now
×

राज्यस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता : प्रमंडल,तिरहुत प्रमंडल,मगध प्रमंडल एवं दरभंगा प्रमंडल की टीम सेमीफाइनल में

पटना : खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर के सैनडिस्क कंपाउंड में दिनांक 17 नवंबर से चल रहे राज्यस्तरीय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता मे भागलपुर प्रमंडल,तिरहुत प्रमंडल,मगध प्रमंडल एवं दरभंगा प्रमंडल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची।

इसके पहले लीग का आज अंतिम मैच दरभंगा बनाम मुंगेर के बीच खेला गया, जिसमें मुंगेर प्रमंडल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पहले बल्लेबाजी का उसका निर्णय ज्यादा प्रभावी नहीं रहा ।दरभंगा के अंकित कुमार ने गेंदबाजी में चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट तथा रंजन कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार, कृष कुमार एवं सरफराज की एक-एक विकेट के बदौलत मुंगेर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर मात्र 102 रन बना सके जो अब तक के मैच के स्कोर औसत से काफी कम रहा।

मुंगेर की तरफ से विकास कुमार ने 40 बाल में 34 रण नाबाद बनाकर अपने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन विकास कुमार के 21 रन एवं प्रियांशु के 15 रन के अलावे अन्य किसी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिलने के कारण मुंगेर की टीम 102 रन ही बना सके ।

जवाब में दरभंगा के सलामी बल्लेबाज ऋषभ कुमार ने 32 गेंद में 42 नाबाद रन तथा आदित्य कुमार ने 48 गेंद में नाबारद 48 रन बनाकर अपनी टीम को 10 विकेट से विजय दिलाते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। जिसके लिए मैन ऑफ द मैच आदित्य राज को मिला। 10 विकेट से जीत टूर्नामेंट में पहली बार किसी टीम को मिली है।

अगर आज दरभंगा के टीम हार जाति तो पुल बी मैं भागलपुर को छोड़कर अन्य तीनों टीमों के दो-दो अंक हो जाते ,इसलिए इस मैच पर पटना एवं मुंगेर की टीम की भी नजर बनी हुई थी ।लेकिन दरभंगा की टीम ने उनके आशाओं पर पानी फेर दिया। आज के मैच की अंपायर मनोज गुप्ता भागलपुर एवं नीरज कुमार पटना तथा अंकित राज एवं रोहित कुमार स्कोरर की भूमिका में थे। चयन करता धनंजय कुमार ,शैलेंद्र कुमार एवं नवीन भूषण शर्मा अन्य तकनीकी पदाधिकारी तथा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी श्री आनंद कुमार मिश्रा ,श्री जयशंकर ठाकुर आलोक कुमार, सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू जयंत राज संजीव कुमार, देवीशंकर के अलावा मृणाल किशोर, सतीश चंद्र, नीरज कुमार,सुनील कुमार, आमिर खान इत्यादि उपस्थित थे।तिरहुत पुल ए के अपने सभी तीन मैच कोसी मगध एवं सारण प्रमंडल को हराकर 6 अंकों के साथ विनर का दर्जा प्राप्त कर सेमीफाइनल में पहुंची है, वहीं पुल वी में दरभंगा ने पटना एवं मुंगेर को हराकर तथा भागलपुर से पराजित होकर दो जीत के साथ चार अंक प्राप्त कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। तिरहुत प्रमंडल एवं दरभंगा प्रमंडल इन दोनों के बीच कल पहले सेमीफाइनल में पूर्वाह्न 8:00 बजे से मैच आयोजित होंगे।

वही दूसरा सेमीफाइनल में पुल ए के विनर भागलपुर की टीम जिसने अपने सभी तीन मुकाबले पटना, दरभंगा एवं मुंगेर के साथ जीत प्राप्त कर सेमी फाइनल में पहुंची है। वही फुल ए के मगध प्रमंडल की टीम दो मैच जीतकर रनर रही है इन दोनों के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला पूर्वाह्न 12:00 बजे से खेला जाएगा आज के सारे मैच समाप्त हो गए आज के मैच दरभंगा बनाम मुंगेर खेला गया जिसमेंजानकारी जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर के द्वारा दी जा रही है।

Post Comment