बिहार क्रिकेट अकादमी के 3 दिवसीय डेस मैच ड्रॉ, संभव का शतक,अभिषेक व आदित्य की अर्धशतक
बिदुपुर (वैशाली)। बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर में खेले जा रहे तीन दिवसीय मैच के तीसरे और अंतिम दिन दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दिन के खेल का अंत दोनों कप्तानों की आपसी सहमति से मैच ड्रॉ होने पर हुआ। शानदार प्रदर्शन के लिए आदित्य आनंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रॉकर्स की दूसरी पारी – संभव का शतक
बीसीए रॉकर्स ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की।सलामी बल्लेबाज़ रितिक 12 रन और शिवम 16 रन बनाकर आउट हुए। मध्यक्रम में कप्तान अंकित खाता खोले बिना आउट हो गए। शुरुआती झटकों के बाद संभव ने 107 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जबकि आदर्श ने 50 रन का सहयोग दिया।

दोनों की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत बीसीए रॉकर्स ने आठ विकेट पर 230 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की।पहली पारी की 40 रनों की बढ़त को मिलाकर रॉकर्स ने बीसीए ब्लास्ट को 271 रन का लक्ष्य दिया।
बीसीए ब्लास्ट की ओर से
– सूरज – 4 विकेट
– सचिन – 2 विकेट
– आदित्य आनंद – 1 विकेट
ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
लक्ष्य का पीछा करते हुऐ अभिषेक और आदित्य ने दिलाई मजबूती,लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए ब्लास्ट की शुरुआत अच्छी रही।सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक आनंद ने 17 गेंद मे65 रन और 33 गेंद आदित्य आनंद ने 55 रन की महत्वपूर्ण पारियाँ खेलीं और मैच को रोमांचक बना दिया लेकिन अभिषेक आनंद और आदित्य आनंद के आउट होते हैं मैच बचाने के लिए मध्यक्रम में वैभव ने 16 रन बनाए, जबकि प्रिंस 13 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
बीसीए ब्लास्ट ने 5 विकेट पर 168 रन बना लिए थे, तभी समय की कमी और परिस्थिति को देखते हुए दोनों टीमों के कप्तानों ने मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया।
मैन ऑफ द मैच
तीन दिवसीय मुकाबले में उत्कृष्ट गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए आदित्य आनंद को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।



Post Comment