Loading Now
×

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में आजाद क्रिकेट क्लब ने रुद्रपुर क्रिकेट क्लब को 148 रन से हराया

मधुबनी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित जिला क्रिकेट लीग सत्र 2025 – 26 का मैच पंडौल के मकसुदा मैदान पर हो रही है।निर्णायकों द्वारा आज का मैच 40 ओवर का कराने का निर्णय लिया गया।

आज का मैच आजाद क्रिकेट क्लब, फुलपरास और रुद्रपुर क्रिकेट क्लब, रुद्रपुर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर आजाद क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।आदित्य और रितिक के शानदार अर्धशतक के बदौलत आजाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 270 रन बनाया। बल्लेबाजी में आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य ने 50 रन, रितिक ने 87 रन, रौनक ने 37 रन, अमरजीत ने 30 रन, शुभेंदु ने 17 रन और गौरव कुमार ने नाबाद 5 रन बनाया। वहीं रुद्रपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अमित ने 51 रन देकर 4 विकेट, आदित्य सिंह ने 44 रन देकर 3 विकेट और सुधीर, विशाल तथा सुमन ने एक एक विकेट लिया।

जवाब में 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रपुर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 24.5 ओवर खेल कर अपने सभी विकेट खोकर 122 रन बनाया। बल्लेबाजी में रुद्रपुर क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य सिंह ने 16 रन और सापेक्ष संजय ने 48 रन बनाया। वहीं आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में गौरव कुमार ने 38 रन देकर 3 विकेट, रौनक, अमरजीत और संजन ने दो दो विकेट तथा शुभेंदु शुभाकर ने 23 रन देकर 1 विकेट लिया।

मैच के निर्णायक रवि नारायण कर्ण और प्रफुल्ल कुमार थे एवं स्कोरर के रूप में रमेश कुमार थे। आज का मैन ऑफ द मैच आजाद क्रिकेट क्लब के रितिक को पंचायत के पूर्व मुखिया मो बदरुल ने प्रदान किया।

मौके पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष काली चरण, डायमंड रेड क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह ‘अमर’, सचिव अर्जुन सिंह बिंदे, भाजपा नेता राम, रविन्द्र कुमार सिंह, युक्ति नाथ झा, रविन्द्र सिंह, अजय, भाजपा नेता सतीश, मो चांद, मो हसन सहित ढ़ेरों खेलप्रेमी मौजूद थे।

सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल का मैच टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी और भच्छी क्रिकेट क्लब, भच्छी के बीच खेला जायेगा।

Previous post

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में साहूगढ़ क्रिकेट क्लब ने यूथ चैलेंजर कटैया को 10 विकेट से हराया। 

Next post

नालंदा जिला सीनियर ए डिवीज़न क्रिकेट लीग में राजपुताना क्लब की एक तरफ़ा जीत व गेटवे क्लब अपने मैच जीता।

Post Comment