Loading Now
×

दिनकर क्रिकेट क्लब बना बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन।

  • राम विनीत शरण बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और पुष्पम बने मेन ऑफ द मैच

बेगूसराय : जिले के गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का आज फाइनल मुकाबला बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में दिनकर क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला।

गया बलिया क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 38 वे ओवर में 230 रन पर पूरी टीम सिमट गयी , बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक युवराज नवाद 98 रन और वही नीतीश ने 49 रन बनाए दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से राम ने 2 विकेट और सुधांशु ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम 40 वे ओवर में 6 विकेट खोकर 231 रन बनाकर निर्धारित लक्ष्य को रोमांचक मुकाबले में प्राप्त कर लिया वही दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक पुष्पम ने 73 रन और पृथ्वी राज ने 45 रन बनाए बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट यशवंत ने 2 और आयुष पासवान ने 2 विकेट प्राप्त किया।

वही दिनकर क्रिकेट क्लब ने इस मुकाबले को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीतकर बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन बना और फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच दिनकर क्रिकेट क्लब के पुष्पम राज को प्रदान किया गया।वही दिनकर क्रिकेट क्लब के राम विनीत शरण को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह कृष्ण मोहन पप्पू राकेश पांडे सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश और निराला कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया

इस अवसर पर विशेष रूप से बिहार अंडर – 23 टीम के कप्तान पृथ्वीराज और टीम के सदस्य सुधांशु कुमार को विशेष तौर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ की ओर से सम्मानित किया गया। बेगूसराय जिला के कृष्ण के सचिव पूजा कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के परफॉर्मेंस के आधार पर कुल 25 खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी। जो इस सत्र बीसीए के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Previous post

ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में मणिकांत व गोपी का शतक, स्पोर्ट्स क्लब व मौर्या सीसी विजयी

Next post

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग : टाउन क्रिकेट क्लब रेड ने भच्छी क्रिकेट क्लब को 93 रन से हराया।

Post Comment