ईस्ट चम्पारण जिला सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में जीके स्पोर्ट्स ब्लू व चम्पारण सीसी विजयी
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग का ग्रुप C और D का मैच खेला गया ।स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में मौर्या क्रिकेट क्लब को जीके स्पोर्ट्स ब्लू ने दो विकेट से पराजित किया जिसमे श्रेयांश परासर ने 61 रन बनाए ।मैन ऑफ़ दी मैच जीके स्पोर्ट्स ब्लू के श्रेयांश परासर को दिया गया ।

दूसरा मैच गांधी मैदान में चंपारण क्रिकेट और सर्विस क्रिकेट ग्रीन के बीच खेला गया जिसमें चंपारण क्रिकेट क्लब ने सर्विस क्लब ग्रीन को 69 रन से पराजित किया ।मैन ऑफ़ दी मैच चंपारण क्रिकेट क्लब के सूरजभान को दिया गया ।इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने मीडिया को दी।

मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे ।



Post Comment