राजेंद्र प्रसाद इलेवन बना दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन।
- राजेंद्र प्रसाद इलेवन को 35 रन से हराया, संध्या बेस्ट बॉलर व प्लेयर आफ द मैच रही
पटना। जगजीवन स्टेडियम, खगौल के ग्राउंड पर चल रहे दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी सरदार पटेल एकादश ने अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में सरदार पटेल ने राजेंद्र प्रसाद इलेवन को 35 रन से हराया.
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टास जीतकर सरदार पटेल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पटेल ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए. जवाब में राजेंद्र प्रसाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन ही बना सकी. राजेंद्र प्रसाद की ओर से ओपनर बल्लेबाज प्रतिभा ने 58 रन बना. लेकिन उसे जीत में बदल नहीं सकी. फाइनल मुकाबले की प्लेयर आफ द मैच विजेता टीम की संध्या वर्मा रही. जबकि बेस्ट बैटर का पुरस्कार राजेंद्र प्रसाद इलेवन की प्रतिभा और बेस्ट बॉलर संध्या वर्मा को प्रदान किया गया.

मैच समाप्ति उपरांत बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री, बिहार सरकार श्री रामकृपाल यादव, महापौर श्रीमती सीता साहू, पूर्व विधायक डॉक्टर ऊषा विद्यार्थी एवं गोविंद पाण्डे ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया.
संक्षिप्त स्कोर
सरदार पटेल एकादश: 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन, रुचि पाठक 19, अंजलि चौधरी 28, संध्या वर्मा 26, आस्था पांडे 14, सलोनी कुमारी 23, दिव्या भारती नाबाद 21, अतिरिक्त 18, सौम्या 1/19, वर्षा उपाध्याय 1/24, प्रतिभा 1/24, निर्जला राउत 1/22, सूर्यांशी 2/29.
राजेंद्र प्रसाद इलेवन: 20 ओवर में 8 विकेट पर 122, प्रतिभा 58, अंशिका राज 20, वर्षा उपाध्याय नाबाद 24, अतिरिक्त 5, संध्या वर्मा 2/9, नंदनी कुमारी 2/33, दिव्या भारती 1/21.
Share News:




Post Comment