बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी: खगड़िया ने सुपौल को 4 विकेट से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में खगड़िया ने सुपौल को 4 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 46 ओवर में 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । जिसमें सुपौल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान साकेत ने 43 रन और ऋषि ने 38 रन का योगदान दिया।

खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट सुमित ने 5 विकेट वही मोओ शाकिर ने 2 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने 39 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। खगड़िया की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान अमन ने 65 और आदित्य ने 44 रन का योगदान दिया । सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट हंसनगिर ने 3 और ऋषि ने 1 विकेट प्राप्त किया।शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले खगड़िया के अमन को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दिया।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्यक्ष सुनील कुमार टीकमनी सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज कोषाध्यक्ष निगम कुमारी बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे। वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 19 अप्रैल का मुकाबला बेगूसराय बनाम समस्तीपुर के बीच सुबह 7 बजे से खेला जाएगा वही दिनांक 18 अप्रैल को बेगूसराय अंडर-16 क्रिकेट टीम की घोषणा की जायेगी।
Share News:




Post Comment