बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: वेस्ट चम्पारण ने सारण को महज 10 रनों से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड विक्रम पर दूसरा मुकाबला वेस्ट चम्पारण बनाम सारण के बीच खेला गया जहां पर वेस्ट चंपारण ने 10 रनों से जीत दर्ज की।
वेस्ट चंपारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाया बल्लेबाजी में आयुष कुमार 44 रन तथा आदित्य और उज्जवल ने क्रमशः 19-19 रन बनाया।सारण की गेंदबाजी में प्रशांत सिंह ने तीन विकेट चटकाए तथा मुन्ना, अमित और अनूप को दो-दो विकेट मिला।

सारण ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन बनाया। बल्लेबाजी में हिमांशु शर्मा 25 रन, अरुणेश कुमार 27 रन, त्रियाम्बक ने 23 रन तथा प्रशांत सिंह ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली।वेस्ट चंपारण के गेंदबाजी में लोकेश कुमार को दो विकेट तथा धनंजय और आयुष को एक-एक विकेट मिला।
Share News:



Post Comment