श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: तपिश के पंजे से पटना ने जहानाबाद को 136 रनों से हराया।
सोनपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में पटना बनाम जहानाबाद ( रेलवे स्टेडियम, सोनपुर ) मैच में पटना ने 136 रन से जीत दर्ज की।
पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में 10 विकेट पर 232 रन बनाया। बल्लेबाजी में मोहम्मद वसीम ने 50 रन, शांकु कुमार ने 46 रन और मोहम्मद कैफ ने 56 रन बनाया।जहानाबाद की गेन्दबाजी में दिव्यांशु कुमार और अभिनव अकेला ने तीन-तीन विकेट चटकाए तथा मोहम्मद अतिक़, अभिनीत और प्रियांशु को एक-एक विकेट मिला।

जहानाबाद में 30.4 ओवर में 10 विकेट पर 96 रन बनाया। बल्लेबाजी में अभिनव अकेला 45 रन, आशीष रंजन 21 और अंकित ने मात्र 10 रन बनाया।पटना की गेन्दबाजी में कप्तान तपिश कुमार ने 5 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 14 रन देकर 5 विकेट चटकाया। वतन पाण्डेय ने 3 विकेट और दिवांश को 1 विकेट मिला।
Share News:



Post Comment