बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: अररिया को 6 विकेट से पराजित कर भोजपुर सेमीफइनल में
नालंदा : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भोजपुर ने अररिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। यह मुकाबला एसएससीसी ग्राउंड, पावापुरी मोड़ (नालंदा) में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अररिया की टीम 48.3 ओवर में 228 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अमन राज ने 46 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि कृष कुमार ने 42 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा अक्षय कुमार बिश्वास ने 29 रन तथा उज्ज्वल राज राज ने 20 रन बनाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।

भोजपुर की ओर से गेंदबाजी में मोहित कुमार ने 10 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं आदित्य प्रकाश और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट तथा अर्चित और शिवांश ने 1-1 विकेट लेकर प्रभावी योगदान दिया।
229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर की टीम ने 34.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। टीम की ओर से ऋत्विज राज सिंह ने 92 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा अश्विनी अरुण कुमार ने 47 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए, जबकि अरुण सिंह ने 20 रनों का योगदान दिया।अररिया की ओर से गेंदबाजी में शिवम कुमार झा ने 6.1 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि अक्षय कुमार बिश्वास को 1 विकेट मिला।
इस जीत के साथ भोजपुर जिला क्रिकेट संघ की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और आगामी मुकाबलों के लिए अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
Share News:




Post Comment