Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: सिवान ने वेस्ट चम्पारण को 72 रनों से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में कूल दो मुकाबले खेले गए दूसरे मुकाबले में सिवान ने पश्चिम चंपारण के खिलाफ 72 रनों से जीत दर्ज की। यह मुकाबला यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम (पटना) में खेला गया।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: सिवान ने वेस्ट चम्पारण को 72 रनों से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवान की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। टीम की ओर से पवन कुमार राय ने 19 गेंदों पर 45 रनों की तेज पारी खेली। इसके अलावा मनीष गिरी और सतीश कुमार ने 24-24 रन बनाए। टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटे-छोटे योगदान देकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।पश्चिम चंपारण की ओर से गेंदबाजी में धनंजय कुमार ठाकुर और अंकुर संजय कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए तथा लोकेश, हिमांशु, करणजीत और आयुष को 1-1 विकेट मिला।

1776133001946 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: सिवान ने वेस्ट चम्पारण को 72 रनों से हराया।

222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिम चंपारण की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कमरान शाहाबुद्दीन शाह ने 63 रनों की पारी खेली, जबकि अंकुर संजय कुमार ने 19 और कप्तान हिमांशु तिवारी ने 18 रन बनाए।सिवान की ओर से गेंदबाजी में मनीष कुमार गिरी ने 3 विकेट लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रिंस शाही और हनी कुमार सिंह ने 2-2 विकेट और सतीश एवं पवन ने 1-1 विकेट हासिल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment