Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: शिवहर ने सीतामढ़ी को 40 रनों से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में कूल दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में शिवहर ने सीतामढ़ी के खिलाफ 40 रनों से जीत दर्ज की। यह मुकाबला मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवहर की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक कुमार ने 33 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा तथागत आनंद ने 30 रनों का योगदान दिया। अंकित राज ने भी 26 रन और शिवम ने 27 रन बनाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई।सीतामढ़ी की ओर से गेंदबाजी में प्रियांशु कुमार और राजेश झा को 2-2 विकेट तथा महादेव और रोहित को एक एक विकेट मिला।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: शिवहर ने सीतामढ़ी को 40 रनों से हराया।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सुंदरम कुमार ने 31 रन बनाए, जबकि प्रियांशु कुमार ने 29 रनों का योगदान दिया।शिवहर की ओर से गेंदबाजी में विवेक ए आनंद ने 3 विकेट लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया। इसके अलावा पुष्कल कुमार गौतम और मनीष पी कुमार ने 2-2 विकेट एवं महावीर और रौशन ने 1-1 विकेट हासिल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment