Loading Now
×

धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार झारखण्ड बार काउंसिल के सदस्य चुने गए

धनबाद : धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार अब झारखण्ड बार काउंसिल के सदस्य चुने जा चुके है जी हाँ  झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार झारखंड बार काउंसिल के सदस्य चुन लिए गए हैं। दूसरी वरीयता के वोटों की गणना में मंगलवार को मनोज कुमार 676 वोटों का कोटा पार कर लगातार दूसरी बार काउंसिल के सदस्य चुने जाने का गौरव हासिल किया।

मनोज कुमार धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं। झारखंड के पूर्व अभियंता प्रमुख व समाजसेवी डॉ सीके सिंह के पुत्र मनोज कुमार की इस सफलता पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह ने कहा कि यह उनके नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने इसे धनबाद के अधिवक्ताओं व अधिवक्ता खिलाड़ियों की जीत बताया है। उन्हें बधाई देने वालों में डीसीए के जावेद खान, संजीव झा, रविजीत सिंह डांग, मनोज कुमार सिंह, उत्तम विश्वास, ललित जगनानी, बाल शंकर झा, बीएच खान, राजन सिन्हा, संजीव राणा, डॉ राज शेखर सिंह, द्वारिका तिवारी व अन्य शामिल हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment