देवघर प्रीमियर लीग : पिंक पैंथर व ब्राउन बियर विजयी
देवघर : आज के के एन स्टेडियम में डीपीएल 13 का दो मैच खेला गया । पहले मैच ब्लू रॉकर्स और पिंक पैंथर का मुकाबला हुआ वही दूसरे मैच मै ऑरेंज लायंस और ब्राउन बीयर्स का मुकाबला हुआ ।ब्लू रॉकर्स ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला किया ।
पिंक ने निर्धारित 20 ओवर में 157 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाया बल्लेबाज गौरव शर्मा ने सर्वाधिक 36 सत्य जगत में 20 अंकित पांडे ने 16 आनंद प्रकाश और आर्यन चौधरी ने 15-15 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी में ब्लू के उत्कर्ष ने तीन मनीष ने तीन अमरेंद्र और अभय ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया
जवाब में ब्लू रॉकर्स की टीम 18 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई और *पिंक पैंथर ने इस मैच को 31 रनों से जीत लिया।

ब्लू रॉकर्स के बल्लेबाज जितेंद्र शर्मा ने 32 राघव ने 29 और उत्कर्ष में 17 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी में पिंक पैंथर के संजीव झा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रनों पर पांच खिलाड़ी को आउट किया वहीं आनंद प्रकाश को 2 वरुण,अनिकेत और सचिन को एक-एक विकेट मिला *शानदार बॉलिंग के प्रदर्शन पर संजीव झा को इस मैच का मैन ऑफ द मैच* का पुरस्कार दिया गया।
…….*दूसरा मैच*……….
दूसरा मैच ऑरेंज लाइंस और ब्राउन बियर के बीच खेला गया जिसमें ऑरेंज लाइंस की टीम ने टॉस जीते पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 217 चार खिलाड़ियों के नुकसान पर बने एक समय 60 रन उनके चार विकेट गिर गए थे लेकिन पांचवें विकेट की अविजित साझेदारी में बल्लेबाज रॉकी शर्मा और वेंकटेश रेड्डी ने 157 में जोड़ दिया।बल्लेबाज वेंकटेश रेड्डी ने नॉट आउट 85 और रॉकी शर्मा ने नॉट आउट 67 रन बनाए बल्लेबाज गोपाल ने 32 रनों का योगदान दिया।
ब्राउन के गेंदबाज अभिषेक ने दो कुलदीप और कुमार सुमित ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।

जवाब में ब्राउन बियर की टीम ने 19.4 जीत के लिए आवश्यक 218 रन 6 विकेट के नुकसान पर बना डीपीएल के इतिहास में सर्वाधिक रन का पीछा करने का रिकॉर्ड बना दिया और *4 विकेट से इस मैच को जीत लिया* ।ब्राउन के बल्लेबाज विक्रम ने गोपाल के 17 वे ओवर में चार चक्का लगाकर मैच का रुख बदल दिया। शुभम ने 49 सत्यम में 42 विक्रम ने 29 हितेश में 26 और सुमन भारद्वाज ने 14 रन बनाए।ऑरेंज के गेंदबाज नाज 2 विकेट अंकित,शुभम गोपाल,वेंकटेश ने 1-1 विकेट लिया।विक्रम को मैन ऑफ दी मैच* का पुरस्कार मिला।
दोनों मैन ऑफ द मैच को संघ के पदाधिकारी ने पुरस्कृत किया ।
आज के मैच के फील्ड अंपायर अभिषेक आनंद,इफ्तिखार शेख खुशहाल शेख थे वहीं थर्ड अंपायर की भूमिका में राजेश कुमार थे ।स्कोर अभिषेक भोक्ता थे।
Share News:




Post Comment