Loading Now
×

प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट : गौतम का शतक,दीन दयाल और ईशान किशन एकेडमी क्वार्टरफाइनल में 

प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट : दीन दयाल और ईशान किशन एकेडमी क्वार्टरफाइनल में

दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी के गौतम ने जमाया शतक

 

पटना, 22 अप्रैल। दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी और ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ने रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गौतम (111 रन) की शतकीय पारी की बदौलत दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी ने बीआईओसी को 7 विकेट से हराया। एक अन्य मुकाबले में ईशान किशन अकादमी ने एसकेपी क्रिकेट एकेडमी पर नौ विकेट की शानदार जीत दर्ज की।

 

ईशान किशन अकादमी की 9 विकेट से जीत

 

एसकेपी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। हार्दिक कट्यान ने 63 और अभिनव प्रकाश ने 18 रन बनाये। प्रत्यूष पार्थ ने 10, चंदन कुमार ने 10, , शुभ सिंह ने नाबाद 12 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 31 रन बने।

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए ईशान किशन अकादमी ने शानदार बल्लेबाजी की। आयुष्मान जैन ने नाबाद 54, प्रियांशु कुमार ने 50 और आदित्य राज ने नाबाद 33 रन की पारियों के दम पर टीम ने 18.5 ओवर में 1 विकेट पर 169 रन बनाकर 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।

 

संक्षिप्त स्कोर

एसकेपी क्रिकेट अकादमी: 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन, हार्दिक कात्यान 63, अभिनव प्रकाश 18, चंदन कुमार 10,प्रत्यूष सिंह 10,शुभ सिंह नाबाद 12,

विनायक 2/20, शिवम सिंह 2/23, रौनक गुप्ता 1/25, शौर्य कांत 1/15, सार्थक सिन्हा 1/18

 

ईशान किशन अकादमी: 18.5 ओवर में 1 विकेट पर 169 रन, आयुष्मान जैन नाबाद 54, प्रियांशु कुमार 50, आदित्य राज नाबाद 33, अतिरिक्त 32, शुभ सिंह 1/26

 

गौतम कुमार का तूफानी शतक, बीआईओसी बाहर

 

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में बीआईओसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 148 रन बनाये। यश राज ने 43, प्रियंशु कुमार ने 27 और हिमांशु ने 23 रन की पारी खेली।

 

दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी की ओर से यश सिन्हा ने 4 विकेट चटकाये।

 

जवाब में दीन दयाल क्रिकेट अकादमी की ओर से गौतम कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों पर 111 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी के दम पर टीम ने 16.2 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। गौतम कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

 

संक्षिप्त स्कोर

 

बीआईओसी: 20 ओवर में सात विकेट पर 148 रन, यश राज 43, प्रियांशु कुमार 27, हिमांशु 23, अतिरिक्त 24, यश सिन्हा 4/27, आर्यन ओझा 1/19, रुद्र कुमार सिंह 1/9

 

दीन दयाल क्रिकेट अकादमी: 16.2 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन, गौतम कुमार नाबाद 111, अतिरिक्त 31,प्रियांशु कुमार 1/26

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment