बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: बांका ने जमुई को 2 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम पटना पर पहला मुकाबला जमुई बनाम बांका के बीच खेला गया। जिसमें बांका ने 2 विकेट से जीत दर्ज की।

जमुई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाया। बल्लेबाजी में मोहम्मद आसिफ इकबाल 50 गेंद में 66 रनों की पारी खेली सुयाश कुमार और कमलेश ने क्रमशः 28- 28 रन बनाया।बांका की गेंदबाजी में राजेश और मनीष यादव को दो विकेट मिला तथा समर आनंद, मोहम्मद राशिद, कुणाल सानू, और रितेश रॉय को एक-एक विकेट मिला।
बकानी 20 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन बनाया बल्लेबाजी में कप्तान पुनीत यादव ने 30 रन समर भारती ने 38 रन और विनीत चौधरी ने 43 रनों की पारी खेली तथा आख़िर में आकाश ने नाबाद 15 रन बनाया।जमुई के गेंदबाजी में मयंक मेहता ने 3 विकेट चटकाए तथा सुयाश को 2 विकेट मिला एवं कप्तान शुभम राजपूत और सोनू कुमार को एक-एक विकेट।

Share News:




Post Comment