Loading Now
×

गोपालगंज को हराकर भोजपुर बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

नालंदा : आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे खेले जारहे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल गोपालगंज (वेस्टर्न जोन ) बनाम भोजपुर ( शाहाबाद जोन ) के विजेता के बीच खेला गया।

भोजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अवनीश के शतक 100 रन की मदद से 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 360 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमे अवनीश ने 100 रन, अशविन ने 87 रन , आतिश ने 47 रन, आर्यन ने 37, रितेश ने 30 रन तथा रितिविज ने 28 रन का योगदान दिया। गोपालगंज की ओर से गेंदबाज सुजय कुमार ने 87 रन देकर के 2 विकेट हासिल किये तो दिलीप ने 58 रन खर्च करके 2 विकेट लिया वहीँ शुभम तथा आकांशु ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

IMG-20260324-WA0012 गोपालगंज को हराकर भोजपुर बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

जवाब मे खेलते हुए गोपालगंज की टीम ने 33.1 ओवरों में अपने सारे 10 विकेट पर 227 रन ही बना सकी। गोपालगंज की ओर से बल्लेबाजी करते हुए चन्दन पासवान ने अर्धशतक 68 रन बनाये, आशीष 41, दिव्या नाबाद 41, अंकित 25 और शुभम ने 12 रन का योगदान दिया । भोजपुर की ओर से गेंदबाज़ मोहित ने 32 रन पे 3 विकेट, अर्जुन ने 30 रन खर्च करके 3 विकेट लिए तथा अश्वनी ने 36 पर 2 विकेट और अर्चित तथा सिवान्स ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

1776133001946 गोपालगंज को हराकर भोजपुर बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, दीपक प्रसाद, शशिकांत कुमार, मनीष राज, अंकित राज,परवेज़ मुस्तफा इत्यादि मौजूद रहे।

मैच के मैन ऑफ द मैच भोजपुर के आश्विन कुमार को दिया गया।कल दिनांक 24-04-2026 को गया बनाम बेगूसराय के बीच दूसरा सेमी फाइनल मैच खेला जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment