बीसीए मेंस अंडर-16 के मुकाबले में बेगूसराय ने सुपौल को 208 रन से हराया।
- बेगूसराय के बल्लेबाज युवराज, प्रियरंजन और आर्यन की शानदार बल्लेबाजी।
बेगूसराय : आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में बेगूसराय ने सुपौल को 208 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 5 विकेट खोकर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान युवराज ने 79 रन का योगदान दिया वहीं प्रियरंजन ने 61 व आर्यन ने 54 रन की शानदार पारी खेली।

सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट हंसानगिर ने 2 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम 26 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुपौल की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान कुमार श्रेयन ने 29 रन वही ऋषि ने 13 रन का योगदान दिया। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट ऋतिक ने 4 विकेट तथा राहुल ने 3 और रमन ने 2 विकेट प्राप्त किया।

शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले बेगूसराय के खिलाड़ी ऋतिक को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय अंडर- 16 टीम कोच दानिश आलम ने दिया ।.
इस अवसर पर ललन कुमार जितेंद्र कुमार प्रतीक भानु शोभित पासवान निराला कुमार विवेक कुमार बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे। वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 24 अप्रैल का मुकाबला सुपौल बनाम सहरसा के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा
Share News:



Post Comment